Home चर्चा में टेकारी(कुंडा) में विकासखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया...

टेकारी(कुंडा) में विकासखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

9
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग। ग्राम टेकारी (कुंडा) में विकासखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें पूरे विकासखंड से आए प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेल महाकुंभ का शुभारंभ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेकारी के प्राचार्य एस. के. वर्मा ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला और प्रेरणादायी संदेश देते हुए कहा कि ‘जो खेलेगा, वही खिलेगा’। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए खेलों को दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के दौरान ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में युवा एथलीटों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मैदान पर रफ्तार का जादू बिखेरते हुए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर की फर्राटा दौड़ के साथ-साथ खिलाड़ियों के स्टैमिना की परीक्षा लेने वाली 1500 मीटर, 3000 मीटर और 5000 मीटर की लंबी दौड़ स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही तकनीकी और शारीरिक कौशल की कसौटी पर लंबी कूद,ऊंची कूद, गोला फेंक, तवा फेंक और भाला फेंक जैसे रोमांचक मुकाबले भी संपन्न हुए, जहां प्रतिभागियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस खेल स्पर्धा को सफल बनाने में संकुल समन्वयक नरेंद्र ठाकुर, व्यायाम शिक्षक गण सुजीत हालदार,राकेश प्रधान,अमित चंद्राकर,ओंकेश्वर सोनवानी,अली मेडम,योगेश बघेल,रूपा ध्रुव के साथ साथ हायर सेकंडरी,मिडिल,प्राथमिक स्टाफ,ग्राम प्रमुख गण का भी सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here