Home चर्चा में संभागीय बैठक में संगठनात्मक समन्वय पर जोर, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय...

संभागीय बैठक में संगठनात्मक समन्वय पर जोर, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने किया मार्गदर्शन

8
0

आज बैकुंठपुर स्थित गंगा श्री होटल में संयुक्त जिला कोरिया एवं एमसीबी के पदाधिकारियों की संभागीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

श्री पवन साय जी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय, संवाद और परस्पर सहयोग बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि “संगठन में समन्वय और परस्पर सहयोग बना रहना आवश्यक है।”

बैठक में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी, संभाग प्रमुख श्री अवधेश चंदेल जी, प्रदेश महामंत्री श्री सोनी जी, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक श्री मिथुल कोठारी जी, विधायक श्री भैयालाल रजवाड़े जी, जिला संगठन प्रभारी श्री बाबूलाल अग्रवाल जी, श्री ललन सिंह जी, सम्माननीय जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले जी, श्री देवेंद्र तिवारी जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अनिल केशरवानी जी सहित दोनों जिलों के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here