Home चर्चा में शिक्षिका बिन्नी पटेल ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर बच्चों को दिया...

शिक्षिका बिन्नी पटेल ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर बच्चों को दिया न्यौता भोज

13
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग – प्राथमिक विद्यालय संडी की शिक्षिका बिन्नी पटेल ने गोलोकवासी अपने पिता श्री रमेश पटेल की पुण्यतिथि पर सभी बच्चों को न्यौता भोज दिया जिसके तहत बच्चों को खीर पुड़ी परोसा गया मनपसन्द स्वादिष्ट पकवान पाकर बच्चे बड़े प्रफुल्लित हुए शाला परिवार ने दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से पुण्य आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना किया शनिवार को ही ग्रीन डे मनाया गया इस कड़ी में हरियर छत्तीसगढ़ का सपना साकार करने तथा जन मानस को पर्यावरण जागरूकता का संदेश देने कनेर,गेंदा, नीम आम आदि पौधो का रोपण किया गया ग्रीन डे पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी इस भव्य आयोजन में संस्था प्रमुख पं छत्रधर दीवान प्राथमिक विद्यालय संडी के प्रधान पाठक गणेशराम साहू, समन्वयक युवराम साहू, तुमेंद्र कोटरे, अरुण धीवर, आर एस कुंजे, शिक्षिका त्रिवेणी ध्रुव, बिन्नी पटेल , रसोइया बहनें पुष्पा साहू, सरोजनी साहू, अनूपा यादव, सुल्ताना राव आदि का सराहनीय योगदान रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here