संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
दिनांक 22.08.226 को नवागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उदयभांठा में अवैध कच्ची महुआ शराब की जाती हैं कि सूचना पर नवागढ़ पुलिस ने तत्काल रेड कार्यवाही कर आरोपी सत्यनारायण भैंना निवासी उदयभांठा थाना नवागढ़ को पकड़ा जिसके कब्जे से 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।







