Home चर्चा में “पुलिस की तत्परता से लौटी बालिका की मुस्कान, गुमशुदा बालिका सकुशल बरामद”

“पुलिस की तत्परता से लौटी बालिका की मुस्कान, गुमशुदा बालिका सकुशल बरामद”

12
0
बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
कोतवाली बीजापुर पुलिस टीम ने किया सकुशल बरामद किया ।
 दिनांक 22.08.2026 को एक बालिका प्रातः लगभग 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे के बीच गैस गोदाम के पीछे स्थित क्षेत्र से लापता हो गई थी । देर रात बालिका के गुम होने की सूचना थाना कोतवाली में प्राप्त हुई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशानुसार बालिका की पतासाजी एवं सकुशल बरामदगी हेतु थाना कोतवाली से चार अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।
मुसलाधार बारिश एवं प्रतिकूल मौसम के बावजूद पुलिस टीमों द्वारा पूरी तत्परता, संवेदनशीलता एवं समन्वय के साथ लगातार बालिका की तलाश की जाती रही । दिनांक 23.08.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया है ।
बालिका के सकुशल बरामद होने के उपरांत आवश्यक प्रक्रियानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here