Home कोरबा गेवरा-दीपका से बड़ा शिव मंदिर तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव...

गेवरा-दीपका से बड़ा शिव मंदिर तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा नगर

44
0

दीपका। श्रावण मास के पावन अवसर पर मंगलवार को सिद्धिदात्री दीपेश्वरी माता मंदिर, गेवरा-दीपका से बड़ा शिव मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा 2026 का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिससे पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

श्रद्धालुओं ने सिद्धिदात्री दीपेश्वरी माता मंदिर तालाब से पवित्र जल लेकर कांवड़ धारण की और भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ नगर भ्रमण करते हुए बड़ा शिव मंदिर की ओर प्रस्थान किया। यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

कांवड़ यात्रा में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं सहित सभी वर्गों के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और भक्ति देखने को मिली। कांवड़ यात्रा के दौरान बने भक्तिमय माहौल से पूरा नगर शिवमय नजर आया।

बड़ा शिव मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक किया और सुख-समृद्धि, शांति एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कांवड़ यात्रा को विशेष रूप से सफल और यादगार बना दिया।

श्रद्धालुओं ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना और कांवड़ यात्रा में शामिल होना उनके लिए आस्था और सौभाग्य का विषय है। धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देने वाली इस यात्रा में सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here