आरंग संवाददाता – सोमन साहू
कुकरा में अंतिम सोमवार को शिव अभिषेक पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब आरंग — कुकरा में श्रावणी महोत्सव के अवसर पर माह के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को प्रभात फेरी समिति व समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वाधान में प्रथम वर्ष एक दिवसीय सत्संग समारोह , पार्थिव शिवलिंग की पूजा अर्चना, जल अभिषेक एवं दुग्ध अभिषेक का दिव्य आयोजन रखा गया है भूतभावन भगवान भोलेनाथ के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना और अभिषेक उपरान्त संध्या से पहले पार्थिव शिवलिंग का विसर्जन किया गया लगातार बारिश के बाद भी भक्तों की आस्था में कमी नहीं आई संध्या 5:00 से आरंग के भगवताचार्य प्रसिद्ध भजन गायक पंडित श्री सत्यम दीवान जी का सत्संग -सुधा का आयोजन रखा गया जिसमें देर रात्रि तक श्रद्धालुगण कथा सुधारस का पान करते हुए भजन – गंगा में डुबकी लगाते रहे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि इस भौतिकता की दौड़ में सत्संग बड़ा दुर्लभ है ज्ञानगंगा में हंस लोग आते हैं किंतु बगुले स्वभाव वाला दुष्ट व्यक्ति को सत्संग नहीं मिलता परमात्मा परीक्षा नहीं प्रतीक्षा का विषय है मानस जी में सर्वप्रथम शिव पार्वती जी के विवाह का प्रसंग है उसके पश्चात राम जानकी जी के विवाह की कथा आती है इस प्रसंग पर आचार्य श्री ने कहा कि शिव जी विश्वास व भगवती पार्वती जी श्रद्धा की प्रतीक हैं अतः श्रद्धा विश्वास के बिना रामकथा समझ आने वाली नहीं है इस पुण्य अनुष्ठान में मंथीर साहू, डेरहू साहू, मंगलू साहू , मंगतू साहू, रुँगू साहू, ईश्वरी साहू, फागेश्वर, गिरवर, जितेंद्र, कमल साहू का सराहनीय योगदान रहा भगवान भोलेनाथ की मंगलमय आरती, प्रसाद वितरण पश्चात इस दिव्य अनुष्ठान का समापन हुआ







