बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
छग शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला सचिव कैलाश रामटेके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि आज पूरे प्रदेश भर मे रैली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया । इसी तारतम्य मे बीजापुर जिला मुख्यालय मे चारों विकास खण्ड से सैकड़ों शिक्षक सांस्कृतिक मैदान बीजापुर मे इकट्ठा होकर रैली निकालकर कर नारे लगाते हुए समस्त शिक्षक कार्यालय कलेक्टेड पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री मुख्य सचिव सहित विभागीय सचिव वा संचालक के नाम ज्ञापन तहसीलदार बीजापुर पंचुराम सलामे को सौंपा गया । ज्ञापन मे माँग की गई है कि सेवारत सभी शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त किया जाये । ताकि सबकी पदोन्नति हो सके । प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर समस्त एल बी संवर्ग शिक्षकों को पुराना पेंशन दिया जावे । केंद्रीय वेतनमान लागु किया जावे जिससे वेतन विसंगति दूर हो ।13 फरवरी 2026 का राजपत्र संशोधन किया जावे जिससे एल बी संवर्ग के शिक्षकों का हित हो । समस्त शिक्षको को ब्रिज कोर्स के माध्यम से बीएड प्रशिक्षित कराया जावे ।रैली मे सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्यता शामिल रहे ।रैली मे चारों विकास खण्ड के ब्लाक अध्यक्ष शिव पुनेम, विजय चापड़ी, पूर्ण चंद बेहरा, संजय चिंतुर सहित कमलेश मिश्रा, ए तिरुपति, महामंत्री वसीम खान, मनोज कावटी, अरुण सिंह, मनोज अल्लूर,भीम चंद साहनी, बुधराम तेलम, यदुनाथ कश्यप सहित महिला शिक्षिकाएँ भी भारी संख्या मे उपस्थित रहे। प्रति, श्रीमान स्थानीय ब्यूरो चीफ एवं संवादाता महोदय की ओर प्रकाशन हेतु सादर सूचनार्थ । कैलाश रामटेके जिला सचिव शिक्षक संघर्ष मोर्चा बीजापुर







