आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग/ संकुल खमतराई अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला गुखेरा, शासकीय प्राथमिक शाला खमतराई और शासकीय विद्यालय भोथली में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालयों में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान छात्राओं ने ‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ जैसे पारंपरिक और सुरीले गीतों की सामूहिक प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को आत्मीयता और उत्साह से भर दिया।

उत्सव के दौरान शाला गुखेरा में विशेष फेस्टिवल गतिविधि क्विज का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। राखी बांधने के बाद बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराया, वहीं भाइयों ने भी उपहार स्वरूप अपनी सहपाठी बहनों को पेन, चाबी रिंग और रुमाल आदि भेंट कर स्नेह प्रकट किया।
इस गरिमामय आयोजन में संकुल समन्वयक हरीश दीवान के साथ ही संबंधित विद्यालयों के प्रधान पाठक गण नर्सिंगदास मानिकपुरी, अरविंद वैष्णव,के. के. साहू,तारावती बंजारे, दिगम्बर बरीहा तथा शिक्षक गण रामनारायण कन्नौजे, भूषण जलक्षत्रि, नोहरलाल यादव,फातिमा जांगड़े ,सुंदर लाल साहू,कमल सिंह राठौर,विष्णु प्रसाद ध्रुव,अजीत जांगड़े,विनोद यादव,ममता तांडव, कृष्णा चंद्राकर सहित अन्य शिक्षिकाओं व शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया और पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।







