-वार्ड पार्षद श्रीमती इंदु परमानंद यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति।
-संस्था सन 2022 से स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार कर रही है कार्य।
रतनपुर/कोटा।
अखंड भारत दिवस एवं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कोटा ब्लॉक के अंतर्गत रतनपुर के वार्ड नंबर 2 स्थित शासकीय नवीन प्राथमिक शाला में गरिमापूर्ण ढंग से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। यहाँ ध्वजारोहण के पश्चात बच्चों व नागरिकों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
इसी कड़ी में ‘उत्सव युवा मंडल रतनपुर’ द्वारा प्रसिद्ध कृष्णार्जुन तालाब के किनारों पर भव्य पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। संस्था द्वारा तालाब परिसर की सफाई कर मुख्य रूप से बेल, आंवला, अमरूद, नींबू और गुड़हल के पौधे रोपे गए। साथ ही पर्यावरण जागरूकता हेतु स्थानीय नागरिकों को निशुल्क पौधों का वितरण कर, पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाकर नियमित सिंचन का संकल्प लिया गया।

अतिथियों एवं टीम की गरिमामयी उपस्थिति:
मुख्य अतिथि: श्रीमती इंदु परमानंद यादव (वार्ड पार्षद)
विशिष्ट अतिथि: डॉ. चंद्रकुमार जायसवाल (आइरिस क्लीनिक रतनपुर), श्री मुकुट मणि तिवारी (प्रधान पाठक), श्रीमती कपिला यादव (शिक्षिका), श्रीमती रुक्मणी धीवर (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) सहित शाला के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिक।
कुशल नेतृत्व व अनुशासन:
कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्सव युवा मंडल के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार यादव के कुशल नेतृत्व एवं प्रमुख सहयोगी धनंजय यादव के विशेष मार्गदर्शन में संस्था के सभी सदस्यों ने कतारबद्ध व अनुशासित होकर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। अतिथियों ने युवाओं के इस सराहनीय प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।







