Home चर्चा में पुरानपानी में दर्दनाक सड़क हादसा, बॉक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री लक्ष्मण यादव...

पुरानपानी में दर्दनाक सड़क हादसा, बॉक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री लक्ष्मण यादव का निधन

15
0

युसूफ खान/सामरी। ग्राम पंचायत पुरानपानी में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बॉक्साइट श्रमिक संघ, सामरी के महामंत्री लक्ष्मण यादव का निधन हो गया। घटना की खबर सामने आते ही सामरी क्षेत्र सहित श्रमिक संगठन से जुड़े लोगों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मण यादव कार क्रमांक CG 04 OC 8071 से जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम पंचायत पुरानपानी क्षेत्र में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा गंभीर होने के कारण लक्ष्मण यादव की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना संबंधित लोगों एवं परिजनों को दी गई।

लक्ष्मण यादव बॉक्साइट श्रमिक संघ सामरी में महामंत्री के महत्वपूर्ण दायित्व पर थे और श्रमिकों से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके आकस्मिक निधन से श्रमिक संगठन ने अपना एक महत्वपूर्ण पदाधिकारी खो दिया है। उनके निधन की खबर से संगठन से जुड़े श्रमिकों, सहयोगियों, मित्रों एवं परिचितों में गहरा दुःख व्याप्त है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस टीम द्वारा घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

लक्ष्मण यादव के असमय निधन से उनके परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्रवासियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here