Home कोंडागांव केशकाल में हल्बा समाज की महत्वपूर्ण बैठक, युवा प्रभाग का हुआ गठन

केशकाल में हल्बा समाज की महत्वपूर्ण बैठक, युवा प्रभाग का हुआ गठन

13
0

केशकाल, 30 अगस्त 2026। 18 गढ़ महासभा, 32 गढ़ महासभा एवं 36 गढ़ महासभा हल्बा समाज की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को केशकाल स्थित हल्बा सामाजिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं युवाओं की उपस्थिति रही। इस दौरान समाज की एकता, शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक विकास तथा युवाओं की भूमिका सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में 18 गढ़ महासभा अध्यक्ष लतेलराम नाईक, सर्व आदिवासी हल्बा समाज जिलाध्यक्ष शिवकुमार पात्र, 32 गढ़ महासभा अध्यक्ष बीरेंद्र चनाप, गोरखनाथ बघेल (जनजाति सुरक्षा मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़), बड़ेडोंगर संभाग अध्यक्ष महेंद्र प्रधान, फरसगांव ब्लॉक अध्यक्ष केशरचंद पुजारी, जिला महामंत्री भाजयुमो कोंडागांव वीरेन्द्र बघेल, धनेश्वर प्रधान (ब्लॉक इकाई उपाध्यक्ष), नकुल भोयर (कर्मचारी प्रकोष्ठ, 32 महासभा), श्रवण कुदराम (युवा प्रकोष्ठ गढ़ अध्यक्ष, बड़ेडोंगर), शिवचरण भेड़िया (उपाध्यक्ष, कोहकमेटा), सखाराम समरथ, ललित भारद्वाज, दानेश्वर नाईक (ब्लॉक इकाई सचिव), मेघराज शांडिल्य (बड़ेराजपुर ब्लॉक इकाई सदस्य), खिलेश गागड़ा (युवा प्रकोष्ठ गढ़ कोपरा) सहित विभिन्न गांवों से समाजजन उपस्थित रहे।

हल्बा समाज युवा प्रभाग का गठन

बैठक के दौरान समाज को मजबूत एवं संगठित बनाने के उद्देश्य से हल्बा समाज युवा प्रभाग का गठन किया गया। नवगठित युवा प्रभाग में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई।

नवगठित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—

  • अध्यक्ष: कैलाश रावटे — 36 गढ़ महासभा
  • उपाध्यक्ष: गौकरण राना — 18 गढ़ महासभा
  • सचिव: चंद्रप्रताप समरथ — 32 गढ़ महासभा
  • कोषाध्यक्ष: चंद्रशेखर नाग — 32 गढ़ महासभा
  • संरक्षक: शिवचरण भेड़िया — 18 गढ़ महासभा
  • संरक्षक: अमरनाथ राना — 32 गढ़ महासभा
  • संरक्षक: पंचम सिंह भोयर — 36 गढ़ महासभा

नवगठित युवा प्रभाग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को समाजहित में निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि युवा शक्ति किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है। युवाओं को शिक्षा, सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण, नशामुक्ति अभियान तथा समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित युवा प्रभाग के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा समाज की उन्नति, एकता और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here