Home चर्चा में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’

8
0

-10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक आवेदन

बिलासपुर, 30 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं एवं उद्यमियों को लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया जाएगा। पर्यटन के विकास, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं, सतत पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुल 10 श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

इनमें सर्वश्रेष्ठ होटल, पंजीकृत टूर ऑपरेटर, जिला टूरिज्म प्रमोशन, पर्यटन स्टार्टअप/उद्यमिता, सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट, पर्यटक सूचना केंद्र, होमस्टे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, इको टूरिज्म साइट और एडवेंचर टूरिज्म शामिल हैं। प्रत्येक श्रेणी के विजेता को ₹11 हजार की पुरस्कार राशि एवं मेमेंटो प्रदान किया जाएगा।

चयन के लिए पर्यटन प्रचार-प्रसार, पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं, नवाचार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय समुदाय की भागीदारी, रोजगार सृजन, डिजिटल प्रचार तथा पर्यटकों के बेहतर अनुभव जैसे मानकों को महत्व दिया जाएगा। इसके माध्यम से राज्य के प्राकृतिक, सांस्कृतिक, जनजातीय एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले उत्कृष्ट प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

15 सितंबर तक करें आवेदन

इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएं एवं पात्र पर्यटन हितधारक 15 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन it@visitcg.in पर ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की वेबसाइट www.tourism.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन निर्धारित पात्रता एवं मापदंडों के आधार पर निर्णायक समिति द्वारा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here