Home कोरिया कमर्जी पुल में तेज बहाव के बीच गाड़ी बही, ग्रामीणों ने दो...

कमर्जी पुल में तेज बहाव के बीच गाड़ी बही, ग्रामीणों ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

10
0

कोरिया। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। ग्राम कमर्जी के पास कोटाडोल रोड स्थित पुल पर भी पानी का तेज बहाव देखने को मिला।

इसी दौरान पुल से गुजर रही एक गाड़ी अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गई और पानी में बहने लगी। गाड़ी में दो लोग सवार थे, जिन्हें मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता और साहस दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना में दोनों लोगों की जान बच गई और वे फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि, गाड़ी अभी भी तेज बहाव के बीच फंसी हुई है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई।

बारिश और तेज जलप्रवाह को देखते हुए लोगों से अपील है कि पुल पर पानी का बहाव होने की स्थिति में उसे पार करने का जोखिम न उठाएं और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here