Home चर्चा में चकरभाठा में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 5 संचालकों पर...

चकरभाठा में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 5 संचालकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

8
0

-पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में किया पेश, अवैध गतिविधियों पर निगरानी जारी

योगेंद्र राठौर/बिलासपुर। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में चकरभाठा थाना क्षेत्र में संचालित अवैध कबाड़ दुकानों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध कबाड़ दुकान संचालित करने वाले पांच संचालकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई। थाना क्षेत्र में अवैध रूप से कबाड़ का कारोबार संचालित किए जाने की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

निर्देश के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में जांच और कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से कबाड़ का कारोबार संचालित करने वाले पांच संचालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

इन पांच कबाड़ संचालकों पर हुई कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई की जद में आने वाले लोगों में बादशाह खान (55 वर्ष) पिता हाफिज उल्लाह, निवासी चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर शामिल हैं।

इसके अलावा शेख सलीम (34 वर्ष) पिता स्वर्गीय शेख सगीर, निवासी यदुनंदन नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

तीसरे आरोपी विनोद नेताम (35 वर्ष) पिता सुजीत नेताम, निवासी अचानकपुर, थाना चकरभाठा, बिलासपुर को भी पुलिस ने कार्रवाई के दायरे में लिया।

वहीं हरिकेश चौहान (32 वर्ष) पिता सुरेन्द्र चौहान, निवासी यदुनंदन नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर और देवेश सिंह जोगी (32 वर्ष) पिता प्रकाश सिंह, निवासी अचानकपुर, थाना चकरभाठा के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने कार्रवाई के बाद सभी पांचों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

अवैध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चकरभाठा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ की गई कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम लोगों से की सहयोग की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि उनके आसपास यदि कोई संदिग्ध या गैरकानूनी गतिविधि संचालित होती दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। नागरिक थाना चकरभाठा अथवा डायल 112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दे सकते हैं।

पुलिस ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समय पर पुलिस तक पहुंचाने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here