Home मुख्य ख़बरें PM मोदी की देशवासियों से अपील: ‘जरूरत न हो तो सोना न...

PM मोदी की देशवासियों से अपील: ‘जरूरत न हो तो सोना न खरीदें’, विदेश यात्रा और शादियों पर भी खर्च घटाने की दी सलाह

13
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8% दर्ज करने के बाद वीडियो संदेश जारी कर ये अपली की है। पीएम मोदी ने 7.8% GDP Growth रेट हासिल करने पर वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि कहा 140 करोड़ भारतीयों की मिली-जुली ताकत देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए एकजुट हो रही है। इस दौरान उन्होंने अपील करते हुए कहा कि देशवासियों सोना नहीं खरीदे। विदेश यात्रा से भी बचे।

पीएम मोदी ने चार महीने में तीसरी बार सोना नहीं खरीदने की अपील की है। इससे पहले इसी वर्ष मई महीने में दो बार सो ना नहीं खरीदने और फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की अपील की थी। उस समय अमेरिका-ईरान युद्ध (खाड़ी युद्ध) चल रहा था। इससे पूरे विश्व में आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया था।

अमेरिका-ईरान युद्ध और डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ दबावों के बीच भारत ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8% की शानदार जीडीपी ग्रोथ दर्ज की है। भारत के जीडीपी ग्रोथ रेट को देखकर पीएम नरेंद्र मोदी भी गदगद हैं। भारत की शानदार जीडीपी ग्रोथ रेट पर पीएम मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि ‘हमें स्वदेशी और ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को अपनाना चाहिए. हमें सिर्फ मौज-मस्ती के लिए विदेश यात्रा करने या विदेशों में शादियां करने से बचना चाहिए। इसके बजाय, हमें ‘भारत में शादी’ के मंत्र को अपनाना चाहिए। जब ​​तक बहुत जरूरी न हो, हमें सोना खरीदने से भी बचना चाहिए। हम जितना ज़्यादा ‘स्वदेशी’ और आत्मनिर्भरता पर जोर देंगे। मुझे उतना ही भरोसा है कि आजादी के 100 साल पूरे होने तक हम अपने युवाओं को एक विकसित भारत सौंपेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here