अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर में सोमवार दोपहर एक महिला ने चाकू से दो लोगों पर हमला कर दिया. महिला द्वारा किये गए इस हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ. टाइम्स स्क्वायर पर चाकूबाजी करने वाली महिला को पुलिस ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. दावा किया जा रहा है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी. अधिकारियों के मुताबिक यह हमला बिल्कुल अचानक और बिना किसी वजह के हुआ था.
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर के पास 49 वर्षीय महिला के अचानक किये गए चाकुओं के वार से एक 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई और एक 68 वर्षीय पुरुष घायल हो गया. घायल पुरुष की हालत अब स्थिर है. पुलिस ने आरोपी महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब महिला पुलिस पर भी हमला करने को दौड़ी तो उसे गोली मार दी गई. गोली लगने से हमलावर महिला की मौत हो गई.







