Home चर्चा में एसएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जोगीडोंगरी में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित

एसएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जोगीडोंगरी में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित

6
0

गौरेला।
राज्य में आयोजित साइबर जागृति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में आज एसएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जोगीडोंगरी, गौरेला में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण, स्टाफ एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। साइबर सेल पुलिस द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को बढ़ते साइबर अपराधों, उनके प्रकार तथा साइबर ठगी से बचाव के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान OTP, PIN, CVV, बैंकिंग पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध APK/मोबाइल एप डाउनलोड न करने तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की समझाइश दी गई। साथ ही डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश ठगी, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, UPI फ्रॉड एवं साइबर ब्लैकमेलिंग जैसे साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए।

पुलिस द्वारा साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने तथा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना तथा राज्यव्यापी साइबर जागृति अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here