Home कोरबा पाली के राधा कृष्ण धाम में जन्माष्टमी की रहेगी धूम, मटकी फोड़...

पाली के राधा कृष्ण धाम में जन्माष्टमी की रहेगी धूम, मटकी फोड़ से लेकर भजन संध्या और आतिशबाजी तक होंगे आयोजन

8
0

रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा प्रसाद

पाली संवाददाता : दीपक शर्मा

कोरबा/पाली। पाली स्थित प्रसिद्ध राधा कृष्ण धाम, मंगल भवन में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया जा रहा है।

मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को जन्माष्टमी महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत शाम को पारंपरिक मटकी फोड़ कार्यक्रम से होगी।

इसके बाद रात्रि 8:30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें आमंत्रित भजन मंडली द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भजन संध्या के बाद रात्रि 11 बजे से विशेष पूजा-अनुष्ठान शुरू होंगे।

रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ विधिवत महाआरती की जाएगी। भगवान के जन्मोत्सव के उपरांत भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार राधा कृष्ण धाम पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने और धर्म लाभ लेने की अपील की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here