Home चर्चा में प्रथम एजुकेशन फाऊंडेशन कुरूद के द्वारा इर्रा के खेल मैदान को स्पोर्ट...

प्रथम एजुकेशन फाऊंडेशन कुरूद के द्वारा इर्रा के खेल मैदान को स्पोर्ट पार्क के रूप में चिन्हांकित केंद्रीय टीम ने लिया जायजा

11
0

खिलेश साहू –

प्रथम एजुकेशन फाऊंडेशन कुरूद के द्वारा ग्राम इर्रा के खेल मैदान को स्पोर्ट पार्क के रूप में चिन्हांकित किया गया है। जिसके लिए केंद्रीय टीम पुणे से खेल मैदान के निरीक्षण हेतु विशेषज्ञ का दौरा का कार्यक्रम आज ग्राम पंचायत इर्रा के खेल मैदान में हुआ था जिसमें एशियन पेंट सपोर्ट टीम के सदस्य भी साथ में आए थे उनका कहना है ग्राम इर्रा के खेल मैदान का नाम ऊपर भेज दिया गया है वहां से स्वीकृति मिलते ही ग्राम इर्रा के खेल मैदान में खेल की गतिविधियों हेतु कोच का नियुक्त कर दिया जाएगा एवं कोच के द्वारा ग्राम के बच्चों की खेल के प्रति विशेष रुझान को चिन्हांकित कर उस बच्चों को उसी खेल के लिए विशेष प्रशिक्षण देकर उच्च लेवल तक उसको खेल के लिए ले जाया जाएगा एवं उनकी प्रतिभा को निखार कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा सकेगी।

केंद्रीय टीम द्वारा खेल मैदान में बिखरे हुए गाय के गोबर की गंदगी की ऊपर विशेष चिंता व्यक्त किया गया एवं शराब पीने वाले लोगों द्वारा मैदान में बिखरे हुए प्लास्टिक कचरे के लिए विशेष चिंता व्यक्त किया गया।

हमने उनको विश्वास दिलाया है कि इन सभी कारणों के बारे में विशेष सतर्कता बरती जाएगी एवं कचरा ना फैले इसके लिए प्रबंध किया जाएगा ।

टीम द्वारा आश्वासन दिया गया है कि ऊपर से नियुक्ति पत्र मिलते ही गांव के खेल मैदान के लिए सभी प्रकार के खेल संबंधित सामग्रियों की व्यवस्था कर दी जाएगी एवं बच्चों को खेल से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here