Home चर्चा में बीजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नीलमडगु के जंगल से हथियार एवं गोला-बारूद...

बीजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नीलमडगु के जंगल से हथियार एवं गोला-बारूद का डंप बरामद

4
0

बीजापुर। जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी एवं सुरक्षा अभियान के तहत बीजापुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना भोपालपटनम क्षेत्र के ग्राम नीलमडगु के जंगल में नदी किनारे सुरक्षा बलों ने लावारिस हालत में छिपाकर रखा गया हथियार एवं गोला-बारूद का डंप बरामद किया है।

मुखबिर की सूचना पर चलाया गया सर्च अभियान

दिनांक 01 सितंबर 2026 को थाना भोपालपटनम पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम नीलमडगु के जंगल में नदी किनारे संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए संयुक्त सुरक्षा दल को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।

सर्चिंग के दौरान जंगल में नदी किनारे एक कटे हुए पेड़ के खोखर (होल) के भीतर लावारिस हालत में छिपाकर रखा गया हथियार एवं गोला-बारूद का डंप बरामद हुआ। सुरक्षा दल द्वारा बरामद समस्त सामग्री को विधिवत जप्त कर सुरक्षित कब्जे में लिया गया।

बरामद सामग्री

  • 12 बोर देशी कट्टा — 01 नग
  • टूटी हुई BGL राइफल — 01 नग
  • BGL सेल — 08 नग
  • 12 बोर देशी कट्टे के जिंदा राउंड — 10 नग
  • देशी कट्टा सेल कैप — 03 नग
  • पेंचिस — 01 नग
  • पिट्ठू बैग — 01 नग

संयुक्त सुरक्षा दल की रही अहम भूमिका

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई। अभियान में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) भोपालपटनम श्री घनश्याम कामड़े, थाना प्रभारी भोपालपटनम श्री मुकेश पटेल, DRG बीजापुर, BDS टीम एवं थाना भोपालपटनम के पुलिस बल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

बीजापुर पुलिस द्वारा जिले में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार सर्चिंग एवं नक्सल विरोधी अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here