Home चर्चा में आरंग में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम...

आरंग में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

4
0

आरंग/ जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में चल रहे साक्षरता पखवाड़े के तहत पीएमश्री शासकीय अरुंधति देवी उत्कृष्ट विद्यालय आरंग में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने समाज से निरक्षरता मिटाने और हर वर्ग तक शिक्षा पहुँचाने का संकल्प लिया। उल्लास कार्यक्रम का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर नागरिकों को बुनियादी साक्षरता, जीवन कौशल और डिजिटल ज्ञान से जोड़ना है।

विद्यार्थियों ने अपने घर-परिवार और आसपास के निरक्षर लोगों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित करने तथा साक्षरता दूत बनकर उन्हें चिन्हित कर साक्षर बनाने का दायित्व लिया। इस जागरूकता अभियान में एएसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर,प्राचार्य संध्या रानी बारीक के साथ शिक्षक मनोज शर्मा,अरविंद वैष्णव ,महेंद्र पटेल सहित अन्य शिक्षको की भी सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here