Home कोंडागांव कोंडागांव के हल्बा सामाजिक भवन में 18 गढ़, 32 गढ़ एवं 36...

कोंडागांव के हल्बा सामाजिक भवन में 18 गढ़, 32 गढ़ एवं 36 गढ़ महासभा की बैठक संपन्न

6
0

कोंडागांव। हल्बा समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने की दिशा में कोंडागांव के हल्बा सामाजिक भवन में 18 गढ़, 32 गढ़ एवं 36 गढ़ महासभा का बैठक रखा गया। जिसमें युवा प्रभाग का गठन किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं युवाओं की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन कर युवाओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। इस कार्यक्रम में 18 गढ़ महासभा अध्यक्ष लतेलराम नाईक, सर्व आदिवासी हल्बा समाज जिलाध्यक्ष शिवकुमार कुमार, बड़ेडोंगर संभाग अध्यक्ष महेंद्र प्रधान, बड़ेडोंगर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रवण कुदराम, फरसगांव ब्लॉक इकाई सचिव दानेश्वर नाईक, संभाग सचिव मनोज नाग, 32 गढ़ महासभा गढ़ अध्यक्ष लुभा सिंह नाग, चतुर्भुज पिस्दा, लोकेश कुंवर, लक्ष्मीनारायण बेलसरिया, उमेश प्रधान, खिलेश्वरी भोयर, चिन्ता नाग, उपा कुपाल, विनीता भंडारी, सरस्वती बघेल, जगमोहन भोयर एवं समस्त पदाधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि युवा समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा मिल सकती है।

नवगठित युवा प्रभाग का उद्देश्य समाज के युवाओं को एकजुट करना, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना तथा समाजहित में रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाना है। साथ ही युवाओं से समाज की परंपरा एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम
अध्यक्ष:- लोकेश कुंवर (32 गढ़ महासभा), उपाध्यक्ष:- डीकेश भूआर्य (36 गढ़ महासभा), सचिव तुलेश्वर नाग (32 गढ़ महासभा), सह सचिव नीरज गावर (36 गढ़ महासभा), कोषाध्यक्ष योगेश पात्र (18 गढ़ महासभा), मीडिया प्रभारी:- कन्हैया गढ़िया (36 गढ़ महासभा), संरक्षक:- लुभा सिंह नाग (32 गढ़ महासभा), प्रभुनाथ देहारी (18 गढ़ महासभा).
कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाज के वरिष्ठजनों ने शुभकामनाएं एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। युवाओं ने भी समाज की एकता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here