इंस्टाग्राम की दुनिया में Ghibli Studio और Nano Banana के बाद एक नया AI मेकओवर ट्रेंड लोगों की पसंद बन चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर #80strend नाम से वायरल किया जा रहा है। इसके तहत यूजर्स अपनी मॉर्डन सेल्फी और क्लिक्स को 1980 के रेट्रो-विंटेज पोर्ट्रेट में ट्रांसफॉर्म कर रहे हैं। ChatGPT 80s Photo Trend में लोग अपनी फोटोज को अपलोड करके ChatGPT को प्रॉम्प्ट देते हैं और परिणामस्वरूप जो फोटो सामने आती है वो बेहद रिएलिस्टिक होती है।
इस ट्रेंड में यूजर्स चैटजीपीटी में अपनी स्पष्ट दिखने वाली फोटो को अपलोड कर एक प्रॉम्प्ट लिखते हैं। प्रॉम्प्ट में जिस तरह का 80 के दशक का लुक चाहते हैं उसका वर्णन किया जाता है। फिर पसंदीदा पोशाक, हेयरस्टाइल, प्रकाश व्यवस्था और इमेज की डिटेल लिखते हैं। प्रॉम्प्ट में यह कमांड दिया जाता है कि, ChatGPT आपके चेहरे की विशेषताओं और प्राकृतिक त्वचा के रंग को बनाए रखते हुए स्टाइल और आसपास के माहौल में बदलाव करे। इसके बाद AI चेहरे के फीचर्स को बरकरार रखते हुए बालों को वॉल्यूमिनस बना देता है, कपड़ों को 80 के फैशन (शोल्डर पैड, जींस जैकेट, बोल्ड कलर, ज्वेलरी) में बदल देता है। बैकग्राउंड स्टूडियो लाइटिंग, फिल्म ग्रेन, फीके रंग और एनालॉग फील के साथ आता है। भारतीय यूजर्स अक्सर बॉलीवुड 80 के स्टाइल—रंगीन साड़ी, शेरवानी या स्टूडियो पोर्ट्रेट का जिक्र करते हैं।
ये पहली बार नहीं है जब किसी AI मेकओवर ट्रेंड को इतना वायरल किया जा रहा है। बल्कि, इससे पहले 2025 में ChatGPT अपडेट के बाद Ghibli Studio Trend भी काफी वायरल हुआ था। इसमें फोटो को जापानी एनिमे स्टाइल (हायाओ मियाजाकी की फिल्मों जैसा) में बदला जा रहा था: सॉफ्ट वॉटरकलर लुक, ड्रीमी बैकग्राउंड, कार्टूनिश फीचर्स। यह आर्टिस्टिक और फैंटेसी वाला ट्रांसफॉर्मेशन था फोटोरियलिस्टिक नहीं।
Nano Banana Trend इसमें ज्यादातर 90 के दशक का ग्लॉसी, सिनेमैटिक और वाइब्रेंट लुक आ रहा था। साड़ी वाले एडिटरियल पोर्ट्रेट, हाई कंट्रास्ट और पिंट्रेस्ट-स्टाइल इमेज आम थे, यह अधिक स्टाइलाइज्ड और रंगीन था। 80s ट्रेंड इन दोनों से अलग है क्योंकि यह पूरी तरह फोटोरियलिस्टिक है। चेहरा एकदम पहचाने जाने लायक रहता है, सिर्फ स्टाइल, बाल, कपड़े और फिल्म ग्रेन बदलते हैं। Ghibli जहां एनिमेटेड कला है, Nano Banana जहां ग्लैमरस और आधुनिक रेट्रो है, वहीं 80s ट्रेंड असली पुरानी तस्वीर जैसा अनुभव देता है।







