Home कोरबा कुसमुंडा के आदर्श नगर छठ घाट स्थित गोंडवाना क्लब में चोरी का...

कुसमुंडा के आदर्श नगर छठ घाट स्थित गोंडवाना क्लब में चोरी का प्रयास, इंटरलॉक ने बचाया सामान

1
0

गुरदीप सिंह/कुसमुंडा। आदर्श नगर छठ घाट स्थित गोंडवाना क्लब में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरों ने क्लब के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और वहां लगे कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, दरवाजे में इंटरलॉक लगा होने के कारण चोर अंदर प्रवेश नहीं कर सके और चोरी का प्रयास असफल हो गया।

गोंडवाना क्लब के अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह नेताम ने बताया कि घटना आधी रात के दौरान हुई। अज्ञात लोगों ने क्लब के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन इंटरलॉक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। इस दौरान क्लब में लगे कैमरे को भी तोड़ दिया गया।

अध्यक्ष ने बताया कि क्लब के अंदर साउंड बॉक्स, गैस चूल्हा सहित काफी सामान रखा हुआ था। यदि चोर अंदर प्रवेश करने में सफल हो जाते, तो बड़ी मात्रा में सामान चोरी हो सकता था। घटना के बाद क्लब के सदस्यों में चिंता का माहौल है।

क्लब प्रबंधन ने मामले की जानकारी संबंधित पुलिस को देने की बात कही है। आसपास लगे अन्य कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here