-कलेक्टोरेट के इन्द्रावती सभाकक्ष में लेंगे विभागीय समीक्षा बैठक, योजनाओं की प्रगति और विकास कार्यों पर होगी चर्चा
पुकार बाफना/बीजापुर, 09 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 10 सितम्बर 2026 को बीजापुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री साव जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव कलेक्टोरेट स्थित इन्द्रावती सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों, विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति, निर्माण कार्यों की स्थिति तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी।
बैठक के दौरान विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए उप मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन, हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। साथ ही जिले की भौगोलिक एवं दुर्गम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को गति देने और आमजन को बेहतर शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर रहेगा।
उप मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन एवं योजनाओं की अद्यतन जानकारी तैयार की जा रही है।







