Home चर्चा में रामगढ़ मंडल में सेवा संकल्प अभियान एवं मंडल कार्यसमिति की कार्यशाला आयोजित

रामगढ़ मंडल में सेवा संकल्प अभियान एवं मंडल कार्यसमिति की कार्यशाला आयोजित

6
0
बृजेश चतुर्वेदी /उदयपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में उदयपुर के रामगढ़ मंडल में मंडल कार्यसमिति एवं सेवा संकल्प अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता यशस्वी कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी, विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी श्री वैभव सिंहदेव जी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री प्रबोध सिंह जी ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और सुशासन की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना को पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभियान को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे जनसेवा और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाया जाए तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का कार्य किया जाए।
मंडल प्रभारी श्री वैभव सिंहदेव जी एवं मंडल अध्यक्ष श्री प्रबोध सिंह जी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक माह तक चलने वाला यह अभियान लोगों से सीधे जुड़ने, उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और समाज में सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान में पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ सहभागी बनने का आह्वान किया।
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना तथा नागरिकों को ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प से जोड़ना है। अभियान के दौरान जनभागीदारी आधारित विभिन्न सेवा गतिविधियों, जनसंवाद, जागरूकता कार्यक्रमों, लाभार्थियों से संपर्क, स्वच्छता, पौधरोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा जैसी गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़े जाने पर जोर दिया जा रहा है।
कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सेवा संकल्प अभियान को रामगढ़ मंडल के प्रत्येक बूथ, गांव और घर तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाएगा और प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के भाव को मजबूत किया जाएगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री रमेश यादव जी ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री बृजेश चतुर्वेदी जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अनिल प्रताप सिंह, राधेश्याम सिंह ठाकुर, राधा रवि, संतोष जायसवाल, नागेश्वरी सिंह, कल्पना भदौरिया, प्रमिला पोर्ते, मुन्ना सिंह, बुधमोहन सिंह, श्यामलाल यादव, पारसनाथ यादव, सार्थक सोनी, आकाश जायसवाल, शुभम भदौरिया सहित सभी मोर्चों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सेवा ही संकल्प — संकल्प ही राष्ट्र निर्माण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here