Home चर्चा में पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने सीमावर्ती थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने सीमावर्ती थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण

7
0

-सुरक्षा, कानून व्यवस्था और अंतरराज्यीय सीमा पर चौकसी को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बीजापुर। जिले में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अंतरराज्यीय सीमा पर सुरक्षा एवं चौकसी मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री उमेश प्रसाद गुप्ता ने 11 सितंबर 2026 को तेलंगाना राज्य की सीमा से लगे थाना तारलागुड़ा एवं भद्राकाली का आकस्मिक भ्रमण एवं निरीक्षण किया।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विषम एवं संवेदनशील परिस्थितियों में ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवानों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने जवानों से रूबरू होकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरी सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने दोनों थानों के दैनिक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रोजनामचा, अपराध पंजी, मालखाना, शस्त्रागार एवं हवालात का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को लंबित अपराधों, शिकायतों, मर्ग एवं गुमशुदगी के प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर त्वरित निराकरण करने तथा विवेचना पूर्ण कर माननीय न्यायालय में शीघ्र चालान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

अंतरराज्यीय सीमा पर बढ़ाई जाएगी निगरानी

थाना तारलागुड़ा एवं भद्राकाली तेलंगाना राज्य की सीमा से लगे होने के कारण पुलिस अधीक्षक ने अंतरराज्यीय सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमा क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान संचालित करने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा अवैध तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here