Home चर्चा में ‘आओ बांटें खुशियां’ अभियान का असर, छात्रावास के बच्चों के बीच मनाया...

‘आओ बांटें खुशियां’ अभियान का असर, छात्रावास के बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन

1
0

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राजधानी रायपुर जिला प्रशासन के ‘प्रोजेक्ट आओ बांटें खुशियां’ का सकारात्मक असर अब दूसरे जिलों में भी देखने को मिल रहा है। इसी पहल से प्रेरित होकर जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के भाजपा मंडल सेमरा के मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी ने अपना जन्मदिन छात्रावास के बच्चों के बीच मनाया।

ज्ञात हो कि रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने ‘प्रोजेक्ट आओ बांटें खुशियां’ के माध्यम से आम नागरिकों से अपील की थी कि वे अपने जन्मदिन अथवा वैवाहिक वर्षगांठ जैसे खुशी के अवसरों को आंगनबाड़ी केंद्रों या छात्रावासों में बच्चों के साथ मनाएं। इस पहल का उद्देश्य खुशियों को जरूरतमंद और वंचित बच्चों के साथ साझा कर उन्हें अपनापन और पारिवारिक माहौल देना है।

इसी क्रम में अजय तिवारी ने बैगा बाहुल्य ग्राम करंगरा स्थित बालक छात्रावास पहुंचकर बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को टॉफी, चॉकलेट, बिस्किट, पेन और पेंसिल वितरित किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने उत्साहपूर्वक ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर अजय तिवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संजय पाल, अमन दुबे, ध्रुव राठौर और प्रकाश काछी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की और इसे समाज में खुशियां बांटने तथा जरूरतमंद बच्चों के साथ आत्मीयता बढ़ाने वाला सकारात्मक कदम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here