Home चर्चा में जनजातीय क्षेत्रों में योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, विकास कार्यों...

जनजातीय क्षेत्रों में योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें : रूप सिंह मंडावी

7
0

-अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने की विभागीय समीक्षा, शिक्षा, कृषि और ग्रामीण सुविधाओं की ली जानकारी

बीजापुर, 17 सितम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूप सिंह मंडावी ने बुधवार को जिला स्तरीय अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में जनजातीय क्षेत्रों में संचालित शासन की योजनाओं, विकास कार्यों की प्रगति तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

अध्यक्ष श्री मंडावी ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से पहुंचना चाहिए। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ ही जमीनी स्तर पर नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

कृषि और किसानों से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा

समीक्षा के दौरान कृषि विभाग की योजनाओं एवं जिले में कृषि क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली गई। अध्यक्ष ने किसानों से जुड़े विषयों, उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा शासन की योजनाओं के लाभ की स्थिति पर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों एवं आमजन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में विकास की गति बढ़ाने के साथ-साथ लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण भी प्राथमिकता होना चाहिए। अधिकारियों को क्षेत्र में योजनाओं की वास्तविक स्थिति की नियमित समीक्षा करने तथा सामने आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अध्यक्ष श्री मंडावी ने जिले में विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं तथा शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालयों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों को अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा विद्यार्थियों को शासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का समुचित लाभ मिले। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों की नियमित निगरानी करने की आवश्यकता भी बताई।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

श्री मंडावी ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर जनप्रतिनिधियों से जानकारी ली तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पेरे पुलैय्या, जिला पंचायत सदस्य श्री मैथियस कुजूर एवं श्री शंकरैया माड़वी, अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, अनुसूचित जनजाति आयोग के सचिव श्री पवन कुमार नेताम सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here