Home चर्चा में धोखाधड़ी एवं आपराधिक विश्वासघात के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

धोखाधड़ी एवं आपराधिक विश्वासघात के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

9
0

विकास अग्रवाल/अंबिकापुर।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।
​आरोपी द्वारा ठगी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर और जान से मारने की धमकी देकर घटना किया गया था कारित।
आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि सुजीत जायसवाल निवासी गोधनपुर, वसुंधरा बिहार रोड थाना गांधीनगर अंबिकापुर जो प्रतीक स्टील ट्रेडर्स का संचालक है जिससे प्रार्थी का जान पहचान था, जो सुजीत जायसवाल द्वारा प्रार्थी से ब्यापार करने की बात बोलकर कुल 4,80,50,000/- रुपये की मांग किया गया, जो प्रार्थी द्वारा दिनांक 13/08/21 से 25/11/22 तक कुल रकम 4,80,50,000/- रुपये दिया गया था, बाद में रकम वापस मांगने पर केवल 2,72,00,000/- रुपये का ही भुगतान किया गया और शेष रकम 2,08,50,000/- रुपये वापस नहीं किया गया है। इसके अलावा, आरोपी ने धर्म कांटा और इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण हेतु झांसा देकर अन्य रकम भी छलपूर्वक प्राप्त कर ली, लेकिन न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही पैसे वापस लौटाए। प्रार्थी द्वारा बकाए पैसे मांगने करने पर आरोपी ने प्रार्थी एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज किया। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 398/26 धारा 318(4),296, 351(3), 316(5) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मामले कों संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना कोतवाली पुलिस टीम कों मामले में त्वरित कार्यवाही आरोपी के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में दौरान विवेचना प्राथी का कथन लिया गया है। प्रकरण के आरोपी सुजीत जायसवाल कों हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपन नाम सुजीत जायसवाल आत्मज स्व. गोपाल जायसवाल उम्र 48 वर्ष साकिन गोधनपुर बसुन्धरा बिहार रोड वर्मा बाड़ी के पास थाना गांधीनगर अंबिकापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी के साथ व्यापार के नाम पर रकम लेकर ठगी कारित करना स्वीकर किया गया है, आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह, आरक्षक एहसान फ़िरदौशी, अशोक यादव, रमेश राजवाड़े, संजीव चौबे, देवेंद्र पाठक सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here