संवाददाता अशोक मनहर
घटना में उपयोग लाये 04 नग मोटर सायकल सहित छीने गये मोबाईल, गैस चुल्हा, कोल्ड्रींक की पेटियांे को किया गया बरामद
आरोपियों के पूर्व में भी है कई आपराधिक रिकार्ड
सरसीवा= प्रार्थी राजशांति प्रकाश बिके द्वारा अपने भाई के साथ ट्रक क्रमांक एमएच 33 टी 7010 में दिनांक 18.09.2026 को उडिसा बरगढ़ से कोल्ड्रींक की पेटियां लोड कर सरायपाली-सरसींवा मार्ग से बिलासपुर जा रहे थे कि इसी दौरान लगभग रात्रि 02ः30 बजे शासकीय अस्पताल गाताडीह के सामने मेन रोड पर चार मोटर सायकल में सवार व्यक्तियों द्वारा ट्रक के सामने आकर कांच के शीशा को पत्थर मारकर तोडकर वाहन को रूकवाकर प्रार्थी एवं उसके साथ के साथ गाली गलौज एवं मारपीट करने बाद मोबाईल फोन, गैंस चुल्हा, कोल्डींक की पेटिंया छीनकर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सरसींवा में अपराध क्रमांक 246/2026 धारा 310(2),126(2),324(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये थाना सरसींवा को त्वरित कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिया गया जिस पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र सुचनातंत्र सक्रिय किया गया जिससे ऐसी घटना करने वालो की जानकारी मिली जिससे ग्राम सोहागपुर के यशवंत साहू उर्फ सोनू साहू, ग्राम जोगेसरा के शशांक रात्रे उर्फ राजा रात्रे, सरसींवा के यशस्वी साहू उर्फ बंटी साहू, मोहतरा (न) के छोटेलाल साहू, देवेन्द्र साहू उर्फ नानु, चिचोली के पुष्पेन्द्र चैहान, तिलाईपाली के मुकेश कुर्रे एवं अन्य की घटना दिनांक को क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां होनें की जानकारी मिलने पर पुलिस टीमों को सक्रिय कर सभी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि सभी ने मिलकर योजना बनाई थी कि गाताडीह से सरसींवा जाने वाली सुनसान रोड में रात में किसी दुसरे राज्य की गाडी को रोककर उससे पैसा सामान लूट लेंगे इसके बाद रात्रि करीब 02ः30 बजे ट्रक क्रमांक एमएच 33 टी 7010 को रोककर ड्रायवर और उसके साथी से डरा कर मारपीट कर ड्रायवर का मोबाईल, गैंस चुल्हा और कोल्ड्रींक की पेटियांें को छीनकर आपस में बटवारा कर ले जाना बताये है। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में इस्तमाल की गई 04 मोटर सायकल, प्रार्थी का मोबाईल, गैंस चुल्हा और कोल्ड्रींक की पेटियों को बरामद किया गया है। प्रकरण के आरोपी पूर्व से ही आपराधिक प्रवृत्ती का रहे है, जिन्हे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपीगण-
(1) यशस्वी साहू उर्फ बंटी साहू पिता स्व0 समारू साहू उम्र 19 वर्ष, साकिन वार्ड नं 14 सरसींवा थाना सरसींवा
थाना सरसींवा में – (1) अप0क्र0 191/2026 धारा 296,115(2),351(3) बीएनएस
(2) यशवंत साहू उर्फ सोनू साहू पिता नारायण साहू उम्र 21 वर्ष साकिन सोहागपुर चैकी बेलादुला थाना सरसींवा
थाना सरसींवा में -(1) अप0क्र0 252/2023 धारा 294,323,506, 509(ख) भादवि
(2) अप0क्र0 317/2025 धारा 296,115(2),351(2),118(2),191(2), 191(3) बी0एन0एस0
(3) अप0क्र0 58/2026 धारा 109 बीएनएस
(3) देवेन्द्र साहू उर्फ नानु पिता उत्तम साहू उम्र 20 वर्ष साकिन मोहतरा (न), थाना सरसींवा
थाना सरसींवा में -(1) अप0क्र0 317/2025 धारा 296,115(2),351(2),118(2),191(2), 191(3) बी0एन0एस0
(4) पुष्पेन्द्र चैहान पिता रामकुमार चैहान उम्र 18 वर्ष 09 माह, साकिन चिचोली थाना भटगांव
थाना भटगांव में -(1) अप0क्र0 34/2025 धारा 303(2),317(2),317(5),331(3),3(5) बीएनएस
(5) शशांक रात्रे उर्फ राजा रात्रे पिता श्याम नारायण रात्रे उम्र 21 वर्ष, साकिन जोगेसरा थाना सरसींवा
थाना सरसींवा में – (1) इस्तगासा क्रमांक 34/2024 धारा 170 बीएनएसएस
(6) छोटेलाल साहू पिता सुदामा साहू उम्र 21 वर्ष साकिन मोहतरा (न), थाना सरसींवा
(7) मुकेश कुर्रे पिता गैसराम कुर्रे उम्र 21 वर्ष साकिन तिलाईपाली, थाना सरसींवा
एवं एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक







