सुरक्षित भव: फाउंडेशन ने यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित व्यवहार के प्रति किया जागरूक
रायपुर, संवाददाता। सुरक्षित भव: फाउंडेशन द्वारा India Industrial Expo के सहयोग से 20 सितंबर 2026 को Road Safety Class का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री मैत्री व्यास, डिप्टी डायरेक्टर, सुरक्षित भव: फाउंडेशन ने किया। इस दौरान रक्षा सुरक्षा Safety Angel द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश प्रभावी एवं रोचक तरीके से प्रस्तुत किए गए। Safety Angel के माध्यम से विशेष सुरक्षा डेमो भी दिया गया, जिसमें सड़क पर सतर्कता, यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित व्यवहार के महत्व को समझाया गया।
Safety Angel का संदेश रहा—
“दुर्घटना कभी बताकर नहीं होती, इसलिए सुरक्षा हमेशा पहले।”
संस्था के उद्देश्यों की दी जानकारी
श्री केशव राव, डायरेक्टर, सुरक्षित भव: फाउंडेशन ने संस्था के गठन एवं उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले 14 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न जागरूकता एवं जनहित गतिविधियों के माध्यम से कार्य कर रही है। उन्होंने संस्था की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षित भव: फाउंडेशन को 100 से अधिक World Records प्राप्त हैं।

यातायात नियमों के व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा
श्री टी. के. भोई, ट्रैफिक टीचर ने यातायात नियमों के व्यावहारिक पहलुओं और सड़क पर सुरक्षित व्यवहार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित वाहन संचालन, यातायात नियमों के पालन और सड़क पर अनुशासन बनाए रखने को दुर्घटनाओं से बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
Road Safety Club की भूमिका पर प्रकाश
श्री इकबाल खान, प्रेसिडेंट, Road Safety Club ने क्लब की गतिविधियों एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सुरक्षित एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है।
सुरक्षा को लेकर विशेष डेमो
सुश्री मैत्री व्यास, डिप्टी डायरेक्टर, सुरक्षित भव: फाउंडेशन ने कार्यक्रम के संचालन के साथ सड़क सुरक्षा एवं दैनिक जीवन में सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने रक्षा सुरक्षा Safety Angel के माध्यम से विशेष डेमो प्रस्तुत कराया। इसमें लोगों को सड़क पर सतर्क रहने, सुरक्षित व्यवहार अपनाने और यातायात नियमों का जिम्मेदारी से पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा संदेश दिए गए।
150 से अधिक लोगों ने की सहभागिता
कार्यक्रम में सुरक्षित भव: फाउंडेशन के सदस्यों के साथ India Industrial Expo के अध्यक्ष डॉक्टर सी.पी. दुबे, महामंत्री श्री कैलाश चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष श्री अनिल बाकलीवाल, प्रांत सचिव श्रीमती तूलिका पांडे, सचिव श्री प्रांजल सिंह ठाकुर और सचिव श्री जितेंद्र चंद्राकर सहित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 150 से अधिक लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश “Safe Drive, Save Life” रहा। सुरक्षित भव: फाउंडेशन ने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को व्यक्तिगत एवं सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की अपील की।
सुरक्षित भव: फाउंडेशन
नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें।







