Home चर्चा में स्मृति को बनाया सेवा का माध्यम: शिक्षिका सीमा राठौर ने स्कूली बच्चों...

स्मृति को बनाया सेवा का माध्यम: शिक्षिका सीमा राठौर ने स्कूली बच्चों को कराया स्नेहपूर्ण न्योता भोज

9
0

आरंग। शासकीय हाई स्कूल खमतराई की व्याख्याता सीमा राठौर ने आत्मीयता और सामाजिक सरोकार की एक अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने दिवंगत ससुर स्वर्गीय ए. बी. राठौर की पावन स्मृति में शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल खमतराई के विद्यार्थियों के लिए विशेष न्योता भोज का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें अपने हाथों से खीर, पूड़ी, गर्म भजिया बड़ा और पनीर चना छोले परोसा।

शिक्षिका के इस वात्सल्य और अपनत्व भरे व्यवहार से बच्चे बेहद उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। भोजन के दौरान पूरा शाला परिसर पारिवारिक माहौल जैसा जीवंत हो उठा। विद्यालय के शिक्षकों एवं उपस्थित जनों ने शिक्षिका की इस मानवीय पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि पूर्वजों की स्मृति में जरूरतमंद व मासूम बच्चों की सेवा करना समाज के लिए प्रेरणादायी है। इस आयोजन ने बच्चों को स्वादिष्ट भोजन के साथ-साथ बड़ों के प्रति आदर और समाज में साझा करने की भावना का सुंदर संदेश भी दिया।इस अवसर पर प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर, सी एल एनेस्वरी,हरीश दीवान,सीमा राठौर,बबीता लहरे,तारकेश्वर डडसेना,पुनेश्वर साहू हेमा बंजारे,एन डी मानिकपुरी,भूषण जलछत्री,सौरभ साहू सहित 150 विद्यार्थी उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here