अब्दुल रफ़ीक खान/बागबाहरा / कोमाखान:
छत्तीसगढ़ शासन के जनसम्पर्क विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश भर में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक “सेवा संकल्प अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लेना, केंद्र व राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा द्वारा विकासखंड में चार सेक्टरों में विशेष शिविरों के आयोजन की रूपरेखा जारी कर दी गई है। कार्यक्रम के सफल व सुचारू क्रियान्वयन हेतु ब्लॉक स्तर पर श्री जी.आर. बरिहा (वि.वि.अधि.) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

शिविरों की तिथिवार समय-सारणी एवं सेक्टर विवरण:
1 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) – खल्लारी सेक्टर:
स्थान: मंगल भवन के पास
सम्मिलित पंचायतें: खम्हरिया, बोडराबांधा, डुमरपाली, तुसदा, खुटेरी, तमोरा, कुरुभाठा, आमाकोनी, ढोड़, धरमपुर, कमरौद, मामाभांचा, पचेडा, पोटिया, हाड़ाबंध, चरौदा, जामली, अरंड, मोंहदी, चुरकी, खल्लारी, भीमखोज, आंवराडबरी, बीके बाहरा, कोमा, कन्हारपुरी, बरबसपुर, म.क.बाहरा, ओकारबंद।
प्रभारी अधिकारी: श्री केजुराम ठाकुर ।
3 अक्टूबर 2026 (शनिवार) – सुखरीडबरी सेक्टर:
स्थान: हाई स्कूल मैदान
सम्मिलित पंचायतें: सुखरीडबरी, दाबपाली, गबौद, खुसरुपाली, कलमीदादर, डोकरपाली, सिर्रीपठारीमुडा, अनवरपुर, दारगांव, पतेरापाली, सुनसुनिया, तेन्दूकोना, शिकारीपाली, बिहार, कौसरा, बिराजपाली, लमकेनी, सम्हर, मोगरापाली, खोपली, हरनादादर, बागबाहराकला, बसुलाडबरी, खैरटखुर्द, भदरसी आदि।
प्रभारी अधिकारी: श्री एकलदेव निषाद।
5 अक्टूबर 2026 (सोमवार) – कसेकेरा सेक्टर:
स्थान: हाई स्कूल मैदान
सम्मिलित पंचायतें: हाथीबाहरा, बोकरामुडाकला, बोकरामुडाखुर्द, भोथा, टेका, दुहूलु, द्वारतराकला, भलेसर, कोसमर्रा, खैरटकला, घोटियापानी, घुंचापालीकला, जुनवानीखुर्द, जुनवानीकला, हरनादादर, सोनापुटी, कसहीबाहरा, भालुचुंवा, बकमा, टोंगोपानीकला, बोईरगांव, कसेकेरा, कोमाखान, घोयनाबाहरा, सिवनीकला, सुवरमार, कुलिया आदि।
प्रभारी अधिकारी: श्री लखनलाल साहू ।
6 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) – बिन्द्रावन सेक्टर:
स्थान: मिडिल स्कूल मैदान
सम्मिलित पंचायतें: पटपरपाली, टेमरी, करहीडीह, नर्रा, पतेरापाली, झिटकी, राटापाली, परकोम, परसुली, खट्टी, बिन्द्रावन, पण्डरीपानी, उखरा, मुनगासेर, खाडादरहा, डोंगरगांव, मोगरापालीरे, बोडरीदादर, तुपकबोरा, गांजर, टेढीनारा, नरतोरी, छुईहा, देवरी, बाघामुडा, कुसमी, साल्हेभाठा, खुर्शीपार, सिमगांव, खेमडा, चिंगरिया आदि।
प्रभारी अधिकारी: श्री क्षीरसागर पटेल।
एसडीएम कार्यालय द्वारा जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित सभी संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार शिविरों का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।







