Home चर्चा में सुपेला में सात दिवस तक बहेगी रामरस की धारा,3 से 10 अक्टूबर...

सुपेला में सात दिवस तक बहेगी रामरस की धारा,3 से 10 अक्टूबर तक होगा रामधुनी का आयोजन

5
0
रिपोर्ट- खिलेश साहू
भखारा:- ग्राम सुपेला (भखारा) में विगत 58 वर्षों की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी 59 वीं सोपान तय करने पितृ पक्ष के अवसर पर समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से सात दिवसीय अखण्ड श्री रामनाम सप्ताह यज्ञ रामधुनी सम्मेलन का आयोजन 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक किया गया है।
    उक्त आयोजन शनिवार से ग्राम पंचायत सुपेला की हृदयस्थल नया बाजार चौंक में प्रारंभ होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के ख्यातिनाम रामधुनी मंडलियों को रामकथा गायन एवं झांकी के लिए आमंत्रित कर प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी।जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग मण्डलियाँ अपने निर्धारित समय में संगीतमय श्रीराम कथा की प्रस्तुति देंगे इस रामधुनी सम्मेलन में गायन और झांकी मंडलियों के लिए सांत्वना राशि की व्यवस्था किया गया है।जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी मंडलियों के लिए 3001/- रुपए की सांत्वना राशि विशेष दान दाताओं की ओर से प्रदान किया जाएगा।इसके अलावा प्रत्येक मंडलियों को रामदरबार फ़ोटो, प्रशस्ति पत्र,श्रीफल व रामटोकरी अलग से दिया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी में ग्राम विकास समिति के सरंक्षक कृष्णदयाल साहू,सोनऊ राम देवांगन,बलराम साहू,अध्यक्ष दिग्विजय सिंह,उपाध्यक्ष खिलावन राम साहू,सचिव कन्हैया लाल साहू,कोषाध्यक्ष दयालू राम साहू,सरपंच चेतन लाल देवांगन,उपसरपंच पूरन लाल साहू सहित ग्रामवासी जुटे हुए हैं उक्त जानकारी ग्राम विकास समिति के सहसचिव परमानंद साहू ने दी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here