Home कोंडागांव बड़पारा केशकाल के आंगन बाड़ी में गांधी जयंती के अवसर हुए विभिन्न...

बड़पारा केशकाल के आंगन बाड़ी में गांधी जयंती के अवसर हुए विभिन्न कार्यक्रम

8
0

कोंडागांव संवाददाता विनीत पिल्लई

केशकाल:नगर पंचायत केशकाल के आंगनबाड़ी केंद्र बड़पारा में मनाई गई महात्मा गांधी जी की जयंती जिस अवसर पर जन प्रतिनिधि एवं वार्ड वासियों सहित अंगना मिलन सेवा कार्यक्रम नन्हे शिशुओं का अन्न प्राशन कार्यक्रम इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजुम बानो एवं सहायिका सेवती ठाकुर द्वारा किया गया जिसके माध्यम से वार्ड वासियों को आंगन बाड़ी केंद्रों से जुड़ी सेवाओं बच्चों के पोषण तथा स्वास्थ्य की जानकारी एवं महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक जाधव जी पूर्व पार्षद लक्ष्मी भोयर जी एवं सदस्यों के तौर पर वार्ड निवासी हरिश्चंद्र ध्रुव, शैलेन्द्र भोयर,नारायण भोयना,भागीरथी ध्रुव,श्रीमती राधा शिंदे जी एवं अविनाश सोनी रहे शामिल।
कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों द्वारा सभी सदस्यों एवं वार्ड वासियों को बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य के विषय में चर्चा करते हुए शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु आंगनबाड़ी से मिलने वाले संतुलित आहार की विस्तृत जानकारी दी गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here