रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
जन्मदिवस पर जरूरतमंद मरीजों के बीच पहुंचकर मनाया खुशियों का पल, जनसेवा का दिया संदेश
रतनपुर। जन्मदिन को यादगार बनाने और समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद श्रीमती अर्चना संतोष सोनी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस सेवा एवं समर्पण के अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि संतोष सोनी, वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद सुनील अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद पुष्पकांत कश्यप तथा विधायक प्रतिनिधि रियाज अहमद खोखर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेसजन मौजूद रहे।
सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनकी सहायता करना समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का परिचायक है। ऐसे कार्यों से समाज में सेवा, सहयोग और अपनत्व की भावना मजबूत होती है।
पार्षद श्रीमती अर्चना संतोष सोनी ने अपने जन्मदिवस पर मरीजों के बीच फल वितरण कर यह संदेश दिया कि खुशियां केवल अपने तक सीमित रखने के बजाय जरूरतमंदों के साथ बांटने से उनका महत्व और बढ़ जाता है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।







