Home कोपरा ग्राम कोपरा में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित, कल रात 9 बजे...

ग्राम कोपरा में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित, कल रात 9 बजे होगा रामधुनि झांकी कार्यक्रम

10
0

नवरात्रि पर भक्तिमय हुआ गांव का माहौल, बाल मंडली समिति के तत्वावधान में होगा धार्मिक आयोजन

संवाददाता खिलेश नाग

कोपरा (बड़ेराजपुर)। नवरात्रि के पावन अवसर पर बड़ेराजपुर क्षेत्र के ग्राम कोपरा में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के साथ ही गांव में भक्तिमय माहौल बन गया है। श्रद्धालु माता रानी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर ग्राम पंचायत कोपरा के सरपंच प्रेमलाल शोरी सहित मेघनाथ राना, फिरतू समरथ, हिरासिंह नेताम, सुकलु नेताम, नरेश गागड़ा, बिंदेश राना, गुमान मांझी, अनिल साहू, हेमराज गागड़ा, ब्रजनाथ शांडिल्य, शिवलाल कोर्राम, अजय मांझी, रोशन गागड़ा, पवन समरथ, खिलेश गागड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं।

कल रात 9 बजे होगी रामधुनि झांकी की प्रस्तुति

नवरात्रि के अवसर पर बाल मंडली समिति, ग्राम कोपरा के तत्वावधान में कल रात 9 बजे जय मां दंतेश्वरी रामधुनि झांकी पार्टी, कोपरा द्वारा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में रामधुनि और झांकी की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। इस कार्यक्रम के माध्यम से गांव में धार्मिक आस्था और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। बाल मंडली समिति ने समस्त ग्रामवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here