Home कोरबा एसईसीएल कुसमुंडा कॉलोनी में बड़ी चोरी, डंपर ऑपरेटर के घर से 8...

एसईसीएल कुसमुंडा कॉलोनी में बड़ी चोरी, डंपर ऑपरेटर के घर से 8 लाख का माल पार

7
0

-परिवार सहित अंबिकापुर गए थे गृहस्वामी, पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर; सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपये ले उड़े

गुरदीप सिंह/कुसमुंडा। एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र की कॉलोनी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां बी-322 आवास में रहने वाले डंपर ऑपरेटर विकुल दास के घर से चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत करीब 8 लाख रुपये की संपत्ति पार कर दी। घटना के समय विकुल दास अपने परिवार के साथ किसी काम से अंबिकापुर गए हुए थे। घर लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद घर के अंदर रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घर पहुंचने पर सामान बिखरा देखकर गृहस्वामी को चोरी का पता चला, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत

क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। चोर सूने मकानों को निशाना बनाकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों के बीच इस बात को लेकर भी चिंता है कि आखिर चोरों पर प्रभावी अंकुश कब लगेगा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब पुलिस के सामने आरोपियों का पता लगाने और चोरी गए सामान की बरामदगी की चुनौती है। फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here