Home आरंग नवरात्र की शुभ अवसर पर कराया नेवता भोज लिया माता का आशीर्वाद

नवरात्र की शुभ अवसर पर कराया नेवता भोज लिया माता का आशीर्वाद

9
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग/
आओ खुशियां बाटे योजना के अंतर्गत नवरात्रि की शुभ अवसर द्वितीया तिथि पर सेवानिवृत शिक्षक द्वय नाथूराम चंद्राकर, कृष्ण कुमार चंद्राकर खौली और प्रधान पाठक श्री विजय कुमार वर्मा प्राथमिक शाला खौली द्वारा न्योता भोज में 68 विद्यार्थियों को अंकुरित ( मूँग, फल्लीदाना, चना), केला, खीर, पुड़ी परोसा गया । विद्यालय के 68 विद्यार्थी लाभान्वित हुए तथा सेवा निवृत शिक्षक साथियों ने बच्चों के साथ सामूहिक शैक्षिक गीत गाते हुवे ताली बजाने का महत्व तथा कई प्रकार की तालियों को बजाना सिखाया यही नहीं उन्होंने बच्चों को इमला लेखन,श्रुत लेखन पहाड़ा गतिविधियों को सतत अभ्यास में लाने प्रेरित किया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्य और शिक्षक तुलेन्द्र कुमार पटेल, अल्का वर्मा, शिवराम कन्नौजे, स्पेशल एजुकेटर नरेन्द्र प्रधान उपस्थित थे। यह जानकारी संकुल समन्वयक उगेश कुमार साहू ने दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here