रतनपुर। पाँच साल से रतनपुर की नवरात्रि की शान बना नवयुथ डिस्को डांडिया – पाँच साल बेमिसाल इस बार और भी रंगीन हो गया है। माँ महामाया के चरणों में रतनपुर के सारे लोग एकत्रित होकर माँ की भक्ति में रंगे, डांडिया, रास और गरबा प्रस्तुत कर रहे हैं।
आज 13 अक्टूबर को विशेष आयोजन –
आज का मुख्य आकर्षण:
छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध कलाकार, अभिनेत्री आस्था शर्मा का LIVE डांडिया शो! अपनी मनमोहक मुस्कान, जबरदस्त डांस और छत्तीसगढ़ी परम्परा की झलक लिए आस्था शर्मा आज शाम मंच पर गरबा की प्रस्तुति देंगी और सभी भक्तों के साथ डांडिया खेलेंगी।
साथ में – भिलाई लाईव सिंगिंग शो!
भिलाई की प्रसिद्ध लाईव म्यूजिक बैंड की टीम ढोलक, नगाड़ा और मधुर आवाज के साथ भक्ति संगीत का ऐसा समां बांधेगी कि पूरा पंडाल माँ के जयकारों से गूंज उठेगा। लाईव गरबा, रास और जसगीत पर भक्त देर रात तक झूमते नजर आएंगे।
13 अक्टूबर – नवरात्रि का विशेष भक्ति संगीत, नाच, रास गरबा
नवयुथ डिस्को डांडिया और मित्र मंडली गणेश उत्सव समिति रतनपुर द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय भव्य आयोजन शाम 7 बजे माँ महामाया की आरती के साथ शुरू होकर रात तक चलेगा। रतनपुर के युवा, माताएं-बहनें, बुजुर्ग सभी एक साथ पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया का आनंद ले रहे हैं।
आप सभी रतनपुरवासियों से निवेदन है – आइए, माँ महामाया के इस भक्तिमय उत्सव में शामिल होकर इस पाँच साल बेमिसाल परम्परा को और यादगार बनाएं।
स्थान – नया बस स्टैंड रतनपुर
समय – शाम 7 बजे से







