Home चर्चा में मिनीमाता महतारी जतन योजना से प्रिया कश्यप को मिली 20 हजार रुपये...

मिनीमाता महतारी जतन योजना से प्रिया कश्यप को मिली 20 हजार रुपये की सहायता

7
0

-प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु की देखभाल में मिली मदद

जांजगीर-चांपा, 13 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रमिक परिवारों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं से जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। श्रम विभाग की मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम सेमरा निवासी श्रीमती प्रिया कश्यप को 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता राशि प्राप्त हुई है।

प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु की देखभाल के साथ पौष्टिक आहार, दवाइयों और अन्य जरूरी आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देना होता है। इस दौरान परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। योजना के तहत मिली राशि से श्रीमती प्रिया कश्यप को प्रसव के बाद की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिली, जिससे वह अपने स्वास्थ्य और बच्चे की देखभाल पर ध्यान दे सकीं। योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता महिलाओं को मातृत्व के इस महत्वपूर्ण समय में आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here