खिलेश नाग/माकड़ी:- विकासखंड माकड़ी के अंतर्गत ग्राम बरकई में नवरात्रि के पावन अवसर पर नव दुर्गा उत्सव समिति बरकई के तत्वावधान में आज रात्रि 8 बजे माई दंतेश्वरी रामधुनि झांकी परिवार की शानदार प्रस्तुति आयोजित की जाएगी।
इस विशेष प्रस्तुति में बालक चंद्रहास के जीवन प्रसंगों पर आधारित धार्मिक एवं प्रेरणादायक झांकी का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। मां दुर्गा की आराधना और धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन में क्षेत्र के लोगों के बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है।
नव दुर्गा उत्सव समिति बरकई ने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे आज रात्रि 8 बजे आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर माई दंतेश्वरी रामधुनि झांकी परिवार की प्रस्तुति का आनंद लें तथा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। नव दुर्गा उत्सव समिति बरकई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। अब सभी को माई दंतेश्वरी रामधुनि झांकी परिवार की शानदार प्रस्तुति का बेसब्री से इंतजार है।







