Home चर्चा में जनसेवा, संवेदनशीलता और जनजातीय उत्थान की प्रेरणादायी पहल

जनसेवा, संवेदनशीलता और जनजातीय उत्थान की प्रेरणादायी पहल

10
0
रिपोर्ट-खिलेश साहू
धमतरी- सेवा संकल्प के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत नगरी विकासखंड के ग्राम मसान डबरा में कमार जनजाति के परिवारों के लिए 32 सर्वसुविधायुक्त आवासों का निर्माण एक सराहनीय एवं जनकल्याणकारी पहल है।
शहर की तर्ज पर विकसित हो रही इस कॉलोनी में पक्के मकान, सड़क, बिजली और नल-जल जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराकर 32 परिवारों के जीवन में खुशहाली, सुरक्षा और आत्मसम्मान की नई उम्मीद जगाई जा रही है।
इस अवसर पर जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अरुण सार्वा के नेतृत्व में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा के संकल्प को और मजबूत किया गया। 🌱🌳
कार्यक्रम में  प्रकाश बैश ,महेंद्र पंडित, श्रीमती मोनिका देवांगन, विजय साहू, अजीत नाहटा, कोमल यदु, श्रीमती ज्योति साहू, श्रीमती अंगिरा ध्रुव, हिमांशु शेखर साहू,  हरिशंकर साहू जी, श्रीमती अनीता ध्रुव  सहित मीडिया के साथीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विकास का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाएँ पहुँचें और हर परिवार सम्मानपूर्वक जीवन जी सके। यह पहल जनजातीय समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here