Home चर्चा में मंदिर हसौद में अयोजित संभाग स्तरीय अंडर-17 शालेय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का...

मंदिर हसौद में अयोजित संभाग स्तरीय अंडर-17 शालेय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

7
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी,अध्यक्षता अशोक वर्मा जनभागीदारी अध्यक्ष सेजेस स्कूल मंदिरहसौद,प्राचार्या प्रेमशिला एक्का,पार्षद सागर पटेल,पिंटू निर्मलकार,भूषण बघेल,सुरेश यादव,पार्षद प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा,आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू के द्वारा सरस्वती माता में माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के पाँचों जिले धमतरी,महासमुंद,बलौदाबाजार,गरियाबंद और रायपुर के टीमों ने भाग लिया.रायपुर और महासमुंद के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में महासमुंद की टीम 17 रनो से विजेता और रायपुर की टीम उप विजेता रही.प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर संभाग का नेतृत्व करेगी.समापन समारोह में जनभागीदारी अध्यक्ष अशोक वर्मा,प्राचार्या प्रेमशिला एक्का, कन्या विद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष बल्ला यादव,पार्षद प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा द्वारा विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी वितरण किया गया.प्रतियोगिता का संयोजन सचिव विकासखंड सहायक खेल अधिकारी ओंकेश्वर सोनवानी के नेतृत्व में किया गया.इस अवसर पर विकासखंड खेल अधिकारी राकेश प्रधान,व्यायाम शिक्षक अमित चंद्राकर,मोहम्मद फारूक,भोजराम मनहरे,के.के. देवांगन,योगेश बघेल,जगदीश कुर्रे,शशिकांत बाँधे,आरंग क्रिकेट क्लब से अश्वनी रात्रे सभी सदस्य और खिलाड़ी उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here