Home चर्चा में अलौकिक नजारा: आरंग के बागेश्वर पारा में बद्रीनाथ धाम की थीम पर...

अलौकिक नजारा: आरंग के बागेश्वर पारा में बद्रीनाथ धाम की थीम पर बना दुर्गा पंडाल बना आस्था और आकर्षण का केंद्र

25
0

आरंग। धर्मनगरी आरंग के बागेश्वर पारा में नवरात्रि पर्व के अवसर पर बद्रीनाथ धाम की थीम पर तैयार किया गया भव्य दुर्गा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। आकर्षक सजावट, धार्मिक परिवेश और मनमोहक स्वरूप से सुसज्जित यह पंडाल भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति करा रहा है।

पंडाल को बद्रीनाथ धाम की तर्ज पर सजाने का प्रयास किया गया है, जो श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहा है। मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। नवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

बागेश्वर पारा में बने इस आकर्षक दुर्गा पंडाल को देखने के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोगों पहुंच रहे है। धार्मिक आस्था, भव्य सजावट और अनूठी थीम के कारण यह पंडाल नवरात्रि उत्सव की विशेष पहचान बन रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here