Home चर्चा में चोरी के मामले में 04 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, थाना...

चोरी के मामले में 04 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, थाना मुलमुला पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी सफलता

4
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
 पूर्व में 05 साल से फरार स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुलमुला पुलिस ने चोरी के मामले में 04 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी आशिकी उर्फ राकेश दिनकर, निवासी खपरी, थाना मुलमुला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
आरोपी चोरी की घटना को अंजाम देकर लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके कारण उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था। निरीक्षक शिवानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
उल्लेखनीय है कि मुलमुला पुलिस द्वारा कुछ दिन पूर्व भी 05 साल से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
 स्थाई वारंटी पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी – आरक्षक राजेश कश्यप, सनोहर जगत , मणिशंकर कश्यप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here