Home चर्चा में सीपेट रायपुर में निशुल्क प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित।

सीपेट रायपुर में निशुल्क प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित।

8
0

विशेष सूचना बेरोजगारहित, समाजहित में-
केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर (भारत सरकार का एक शैक्षणिक संस्थान) रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा साऊथ ईस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (कोल इंडिया की सहायक कम्पनी) (SECL), बिलासपुर द्वारा प्रायोजित CSR योजनांतर्गत मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के SECL के अंतर्गत खनन प्रभावित क्षेत्र के युवक-युवतियों हेतु पूर्णतः निःशुल्क सीमित सीट निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण एवं सुनिश्चित रोजगार के अवसर पाने का सुनहरा मौका सिपेट, रायपुर में प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग के क्षेत्र में निःशुल्क रोजगारोन्मुखी आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है, डॉ.चंद्रशेखर खरे, कैरियर मार्गदर्शक सलाहकार ने निर्धारित योग्यता और आवासीय उपलब्ध प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी इस प्रकार दी है,

योग्य उम्मीदवार से आवेदन आमंत्रित है :-

प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का नाम –> मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग, मशीन ऑपरेटर इंजेक्सन मोल्डिंग,मशीन ऑपरेटर एक्सट्सियन, मशीन ऑपरेटर ब्लोमोल्डिंग, मशीन ऑपरेटर टूलरूम,मशीन ऑपरेटर एंड प्रोग्रामर CNCमिलिंग
1. आवश्यक शैक्षणिक योग्यता :- 10/11 वीं पास.
* उम्मीदवार की आयुसीमा में छूट सहित :- अ.जा./अ.ज.जा. –18 से 33 वर्ष तथा अ.पि.व. हेतु 31 वर्ष।
* प्रवेश हेतु छत्तीसगढ़ राज्य में एस.ई.सी.एल. के अंतर्गत आने वाले खनन प्रभावित क्षेत्र / जिला-बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, एम सी बी, रामानुजगंज, बलरामपुर एवं मध्यप्रदेश राज्य के शहडोल, अनूपपुर व उमरिया जिले के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जायेगी।
2. प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की अवधि 04 माह, आवास एवं भोजन : प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण सामग्री, आवास एवं भोजन निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।
3. आवेदन करने की प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवार आवेदन-पत्र के साथ दस्तावेजों की फोटो कॉपी जैसे 10-11 वीं, जाति, निवास, आय, आधार कार्ड, राशन कार्ड, प्रमाण-पत्रों का एक PDF बनाकर इच्छुक उम्मीदवार प्रशिक्षण संबंधी अधिकतम जानकारी के लिए 29/10/2026 तक लिंक में दिए आवेदन को भरकर 6264388869 में व्हाट्सएप करें ।
4. चयन प्रक्रिया :–> उम्मीदवार का चयन काउंसिलिंग के आधार पर किया जायेगा। काउंसिलिंग हेतु सिपेट, उरकुरा, रायपुर आने पर किसी भी प्रकार का T/A प्रदान नहीं किया जायेगा, काउंसिलिंग के समय मूल प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य है।
5. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिमाह 1500/- छात्रवृत्ति प्रदान किया जावेगा।
5. प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के उपरांत प्रशिक्षणार्थियों को देश की विभिन्न प्लास्टिक्स अथवा मेन्युफेक्चरिंग इंडस्ट्रीज में रोजगार प्लेसमेंट दिया जायेगा ।
6. आवेदन-पत्र सिपेट,उरकुरा, रायपुर में स्वयं जाकर भी जमा किया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए सिपेट,रायपुर,उरकुरा स्टेशन के पास संपर्क करे…🖊️
बेरोजगारहित, समाजहित में प्रसारित …
🖊️📚🖊️📚🖊️📚🖊️📚🖊️
जय हिंद, जय भारत, जय छत्तीसगढ़,
जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान,
जय अनुसंधान, जय संविधान
“कृषि जीवनस्य आधारम्” यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, कमेंट, शेयर जरूर करें…
http://youtube.com/post/UgkxvZDtiEo-PJNM_H3YLpyhWVQHP_50DvxJ?si=jJDo_3hvgLRq2Mvv
कृषकों की सेवाओं में सदैव तत्पर कृषि वैज्ञानिक

शुभेच्छुक…
डॉ.चंद्रशेखर खरे, वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक
प्रक्षेत्र प्रबंधक,शोध विद्ववान,सस्य विज्ञान
कृषि विज्ञान केंद्र, इं.गाँ.कृ.वि.वि. रायपुर
कृषक वैज्ञानिक सलाहकार कैरियर मार्गदर्शक,
संयुक्त जन जागरूकता अभियान, पामगढ़
8770414150, 6264388869
धर्मेन्द्र कुमार खरे-निदेशक एवं प्रमुख
संयुक्त जन जागरूकता अभियान, पामगढ़
जितेंद्र कुमार खरे, प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी
सुमन खरे, वरिष्ट समाज सेविका.पामगढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here