संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
तागा | शिक्षा और खेल के क्षेत्र में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तागा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। विद्यालय के तीन होनहार विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विद्यालय के राहुल कुमार, मुस्कान भैंना एवं प्रियंका धीवर का चयन 69वीं राष्ट्रीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता दिल्ली हेतु व्यायाम शिक्षक श्री चंद्रशेखर महतो जी के कुशल मार्गदर्शन में हुआ है। यह गौरवशाली प्रतियोगिता दिनांक 23 अक्टूबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित की जा रही है, जहाँ ये तीनों खिलाड़ी छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इन तीनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे ग्राम तागा का नाम गौरवान्वित हुआ है।
शुभकामना संदेश
विद्यालय के प्राचार्य श्री व्ही. पी. कश्यप जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है, हमारे ग्रामीण अंचल के बच्चों में असीम प्रतिभा है।
विद्यालय के प्रधान पाठक श्री एल. पी. पांडेय जी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि – “राहुल, मुस्कान और प्रियंका ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से विद्यालय का मान बढ़ाया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये बच्चे दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय, गांव और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। मेरी ओर से तीनों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।”
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के व्याख्याता श्री सुरेश प्रसाद साहू, श्री बी. के. मरकाम, श्री आर. एन. खरे, श्रीमती अपराजिता सिंह, श्रीमती प्रीति पांडे, श्रीमती डॉली साहू, श्रीमती डी. मानिकपुरी, श्रीमती अनामिका तिवारी, श्री नंदलाल साहू, श्री रविशंकर कौशिक, श्रीमती शारदा थवाईत, श्री फणींद्र भूषण कौशिक एवं श्री मुकेश कैवर्त्य ने भी तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
ग्राम पंचायत तागा के सरपंच श्री राम नारायण भैंना जी ने इसे गांव के लिए गर्व का क्षण बताया।
वहीं जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम. पी. सिंह जी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंद्रशेखर महतो जी ने भी तीनों चयनित खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।







